69000 TEACHER RECRUITMENT : योगी राज में सड़क पर रेंगते शिक्षक अभ्यर्थी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

69000 TEACHER RECRUITMENT : Teacher candidates crawling on the road in Yogi Raj…

रायपुर डेस्क। लखनऊ की सड़कों पर सोमवार को 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का गुस्सा और दर्द दोनों दिखा। कई युवा जमीन पर रेंगते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास तक पहुंचे।

तेज धूप और गर्मी के बीच ये प्रदर्शन सिर्फ विरोध नहीं था, बल्कि उन युवाओं की हालत दिखा रहा था जो पिछले कई सालों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 2018 से शुरू हुई यह भर्ती अब तक आरक्षण विवाद और कोर्ट केस में फंसी हुई है, जिससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है।

सोशल मीडिया पर इन युवाओं की तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला और गरम हो गया है। विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है, जबकि अभ्यर्थियों की नजर अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related