BHOJSHALA VERDICT : भोजशाला फैसले पर नया बवाल

Date:

BHOJSHALA VERDICT : New uproar over Bhojshala verdict

रायपुर डेस्क। भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद अब और गरमा गया है। All India Muslim Personal Law Board ने Madhya Pradesh High Court के हालिया फैसले को मानने से साफ इनकार कर दिया है।

बोर्ड का कहना है कि कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सरकारी दस्तावेज और पुरातात्विक सबूतों के खिलाफ है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि मस्जिद कमेटी अब सीधे Supreme Court of India का दरवाजा खटखटाएगी और कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

पूरा मामला Bhojshala-Kamal Maula Mosque Complex से जुड़ा है, जहां हाईकोर्ट ने परिसर को देवी सरस्वती मंदिर मानते हुए मुस्लिमों की जुमे की नमाज वाली पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी।

बोर्ड का आरोप है कि कोर्ट ने सदियों पुराने मुस्लिम धार्मिक जुड़ाव, राजस्व रिकॉर्ड और 2003 से चली आ रही साझा व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया। फैसले के बाद अब मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंचना तय माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MINISTER SON CONTROVERSY : मंत्री के बेटे पर POCSO का शिकंजा

MINISTER SON CONTROVERSY : POCSO case against minister's son रायपुर...

SUPREME COURT JUDGES : सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे जज

SUPREME COURT JUDGES : Judges will increase in the...