CM ANNOUNCEMENT : Cash on 3rd-4th child, CM’s big bet
रायपुर डेस्क। आंध्र प्रदेश से एक ऐसा ऐलान सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने अब ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सीधे कैश देने का फैसला सुनाया है।
सीएम ने साफ कहा कि राज्य में जन्मदर लगातार गिर रही है और अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से सरकार अब तीसरा बच्चा पैदा करने वाले परिवार को 30,000 रुपए और चौथा बच्चा होने पर 40,000 रुपए देगी।
Andhra Pradesh के श्रीकाकुलम जिले में कार्यक्रम के दौरान नायडू ने कहा कि आजकल कई कपल सिर्फ एक बच्चा रखना चाहते हैं, यही वजह है कि जनसंख्या तेजी से घट रही है।
पहले सरकार दूसरे बच्चे पर प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी में थी, लेकिन अब प्लान बदलकर तीसरे और चौथे बच्चे पर फोकस किया गया है।

