MINISTER SON CONTROVERSY : POCSO case against minister’s son
रायपुर डेस्क। तेलंगाना की राजनीति में शनिवार रात बड़ा भूचाल आ गया, जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भगीरथ पर POCSO केस में पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भगीरथ को देर रात हिरासत में लिया गया, जबकि मंत्री का दावा है कि उन्होंने खुद अपने बेटे को जांच में शामिल होने के लिए पुलिस के सामने पेश किया।
पूरा मामला एक नाबालिग लड़की की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर चुकी थी ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके।
इस केस में Telangana High Court ने भी भगीरथ को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला।
मामले ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है, क्योंकि केस दर्ज होने से पहले भगीरथ ने खुद हनी-ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए अलग शिकायत दर्ज कराई थी।

