BHARAT MATIYARA DEATH : Big blow to BJP, Bharat Matiyara is no more
रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष Bharat Matiyara अब इस दुनिया में नहीं रहे।
उनके निधन की जानकारी छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा ने कहा कि भरत मटियारा का जाना पूरे संगठन के लिए बड़ी क्षति है।
Ramvichar Netam समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि संगठन के प्रति उनका समर्पण, सामाजिक जीवन और जनसेवा हमेशा याद रखी जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता Ajay Jamwal ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए इसे पार्टी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

