SUPREME COURT JUDGES : Judges will increase in the Supreme Court
रायपुर डेस्क। देश की न्याय व्यवस्था को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सरकार ने अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 33 से बढ़ाकर 37 कर दी है। यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर अब सर्वोच्च अदालत में कुल 38 जज होंगे।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब ‘सुप्रीम Court (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश 2026’ लागू हो गया है।
सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित लाखों मामलों का बोझ कम करने और केसों की सुनवाई तेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि इससे आम लोगों को जल्दी न्याय मिलने का रास्ता आसान होगा।

