LEADS 2025 : Chhattisgarh wins in roads, transport, investment and employment…
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने विकास की दौड़ में एक और बड़ा झंडा गाड़ दिया है। भारत सरकार की LEADS 2025 रिपोर्ट में Chhattisgarh को ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य का दर्जा मिला है। यानी अब सिर्फ प्रदेश नहीं, पूरा देश छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की चर्चा कर रहा है।
बेहतर सड़कें, तेज ट्रांसपोर्ट, आसान व्यापार, मजबूत लॉजिस्टिक्स और तेजी से बढ़ते निवेश… यही वो वजहें हैं जिनकी बदौलत छत्तीसगढ़ ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
Vishnu Deo Sai ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ उद्योग लगाना नहीं, बल्कि गांव से शहर तक लोगों की जिंदगी आसान बनाना है। बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों की फसल तेजी से बाजार पहुंच रही है, व्यापार बढ़ रहा है और युवाओं के लिए नौकरी के नए रास्ते खुल रहे हैं।
सरकार की नई लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, वेयरहाउसिंग फैसिलिटी और सिंगल विंडो सिस्टम अब छत्तीसगढ़ को तेजी से निवेशकों की पसंद बना रहे हैं। साफ है, अब विकास की रफ्तार में छत्तीसगढ़ नए गियर में दौड़ रहा है।

