DELHI BUS GANG RAPE: स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

DELHI BUS GANG RAPE: Woman Gang-Raped in Sleeper Bus; Two Arrested.

DELHI BUS GANG RAPE : राजधानी दिल्ली में 14 साल बाद फिर से निर्भया जैसे खौफनाक वारदात ने राजधानी के लोगों को हिला कर रख दिया है।

दिल्ली पुलिस ने नांगलोई इलाके में एक प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर महिला से गैंगरेप के आरोप में ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार  यह घटना 12 मई को हुई थी। महिला एक फैक्ट्री में काम करती है और फैक्ट्री में काम करने के बाद रात में वापस अपने घर के लिए जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में एक प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को बस में खींच लिया। इसके बाद करीब 7 KM तक बस को दौड़ाते रहे और दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर सुदेश (30) और कंडक्टर अमन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIRAL VIDEO : CM की Bullet Entry वायरल!

VIRAL VIDEO : CM's Bullet Entry goes viral! रायपुर डेस्क।...

FOREST GUARD RECRUITMENT: 1484 पदों पर निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी!

FOREST GUARD RECRUITMENT: Massive Recruitment Announced for 1,484 Posts—Notification...