UP WEATHER : आंधी-तूफान ने मचाया कोहराम , 100 लोगों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP WEATHER: Storms Wreak Havoc; 100 Dead!

UP WEATHER : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम के बदलाव और भयंकर आंधी-तूफ़ान ने जमकर तबाही मचाई है

राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, पेड़ गिरने, मकान ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस तूफान में सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला. कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक़ तूफ़ान, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की घटनाओं में 53 लोग घायल भी हुए हैं।

इसके अलावा 87 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 114 मवेशियों की भी मौत हुई है।

राज्य राहत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत पेड़ गिरने और मकानों की दीवार ढहने की वजह से हुई।

उत्तर प्रदेश के रिलीफ़ कमिश्नर के एक्स अकाउंट से जारी एक बयान में कहा गया है, “13 मई को खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से प्रदेश में 89 जनहानि, 53 घायल, 114 पशुहानि तथा तथा 87 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका संज्ञान  मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी मण्डलायुक्तों और ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि वितरित करते हुए मदद दी जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related