DCP SANTANU SINHA BISWAS ARREST: Shock to Mamata Didi, former DCP of Kolkata arrested!
DCP SANTANU SINHA BISWAS ARREST: पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास को आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन पर पद का दुरुपयोग कर TMC के पक्ष में काम करने और करोड़ों के घोटालों में शामिल होने के आरोप हैं।
लुकआउट जारी होने से पहले ED ने उनके बालीगंज और गोलपार्क स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की थी।
एक अप्रैल को हुई छापेमारी में 1.47 लाख रुपये नकद, 67.64 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई थी।
ED इससे पहले उन्हें पांच बार समन भेज चुकी थी, लेकिन उन्होंने हर बार जांच में सहयोग करने से इंकार कर दिया और पेश नहीं हुए।
शांतनु सिन्हा बिस्वास केवल एक अधिकारी नहीं थे, बल्कि वे पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस कल्याण समिति के मुख्य समन्वयक और नोडल अधिकारी के तौर पर भी प्रभावशाली भूमिका निभा रहे थे।
शांतनु सिन्हा बिस्वास को TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी का बेहद खास माना जाता है। हाल ही में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान वे ममता बनर्जी के साथ मंच पर नजर आए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था।
शांतनु सिन्हा की गिरफ्तारी के पीछे की असली वजह एक शातिर अपराधी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।
आरोप है कि शांतनु ने अपने पद का इस्तेमाल कर सोना पप्पू के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया और बदले में करोड़ों की काली कमाई की।

