CG ILLEGAL MINING: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 चैन माउंटेन मशीनें जब्त! 

Date:

CG Illegal Mining: Major Action by the Mining Department—3 Chain-Mounted Machines Seized!

CG ILLEGAL MINING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं रायपुर जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम हरडीडीह स्थित महानदी में अवैध रूप से रेत के उत्खनन का भंडाफोड़ किया है।

मशीनों के जरिए नियम विरुद्ध रेत खनन करते पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत 3 चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील किया।

खनिज विभाग ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण तथा खनन पट्टा एवं भंडारण अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कड़ी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधे कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIRAL VIDEO : CM की Bullet Entry वायरल!

VIRAL VIDEO : CM's Bullet Entry goes viral! रायपुर डेस्क।...

FOREST GUARD RECRUITMENT: 1484 पदों पर निकली भर्ती,नोटिफिकेशन जारी!

FOREST GUARD RECRUITMENT: Massive Recruitment Announced for 1,484 Posts—Notification...