CG FARMERS : बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, सरकार करेगी सहायता! 

Date:

CG FARMERS: Unseasonal Rains Heighten Farmers’ Concerns; Government to Provide Assistance!

CG FARMERS : छत्तीसगढ़ में हो रही बेमौसम बारिश से कोरबा जिले में सब्जी और अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द निवासी किसान वीर सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने गर्मी सीजन में बरबट्टी, कोचई और फल्ली की खेती की थी, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश और आंधी से उनकी अधिकांश फसल बर्बाद हो गई। किसान का कहना है कि अब उन्हें फसल बीमा योजना और सरकार से मिलने वाली सहायता पर भरोसा है।

किसान उद्यान विभाग के सहायक संचालक पतराम पैकरा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का भी बीमा किया जाता है।

असामयिक बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई योजना के माध्यम से की जाएगी।

इसके अलावा ओलावृष्टि से फसल खराब होने की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा मद से भी मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी के बीच मई माह में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बार फिर किसानों के लिए राहत और संबल का बड़ा जरिया बनकर उभरी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....