ACB RAID : Major Action by ACB—Clerk and ASI Arrested for Accepting Bribes!
ACB RAID : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय और सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी विजय पांडेय बिलासपुर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत है।
शिकायतकर्ता कोटा निवासी होटल संचालक देवेंद्र कश्यप ने ACB से शिकायत की थी कि उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई चल रही है और आरोपी कर्मचारी ने देवेंद्र कश्यप को कम जुर्माना कराने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायत सत्यापित होने के बाद ACB ने ट्रैप करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई सक्ती जिले में की गई जहां चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने ACB को बताया था कि उसके और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले ASI ने 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
ACB ने ट्रैप लगाते हुए ASI एस.एन. मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी जब्त कर ली।
दोनों मामलों में ACB की कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत मांगने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

