West Bengal Election 2026: TMC Accuses BJP of Violence and Vandalism!
WEST BENGAL ELECTION 2026: पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आई है।
TMC ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बीजेपी ने सत्ता में आते ही अपना असली रंग दिखा दिया है। उनके गुंडों ने हमारे पार्टी दफ़्तर पर हिंसक हमला किया।
तोड़-फोड़ और अफ़रा-तफ़री, यही बीजेपी का असली चेहरा है.
पुलिस ने बताया कि कोलकाता के टॉलीगंज और कस्बा, उपनगरों में बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर और जिलों में हावड़ा और बहरामपुर में TMC कार्यालयों में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ की गई।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी का कोई कार्यकर्ता तोड़फोड़ में शामिल था।
कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद, सोशल मीडिया पर कई गुमराह करने वाली पोस्ट फैलाई जा रही हैं, जिनमें दूसरी जगहों के वीडियो और तस्वीरों को गलत तरीके से कोलकाता से जोड़ा जा रहा है.।
