CG IPL 2026: IPL Ticket ‘Black Market’ Flourishes!
CG IPL 2026 : राजधानी रायपुर में 10 मई को RCB और MI के बीच होने वाले IPl के महा-मुकाबले को लेकर अब टिकट दलाल सक्रिय हो गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं और लोगों को मैसेज व कॉल कर महंगे दामों पर टिकट बेचे जा रहे हैं।
हर कोई इस महामुकाबले को देखना चाहता है, इसलिए टिकटों की मांग आसमान छू रही है।
इसी का फायदा उठाकर दलालों ने इंस्टाग्राम पर ID बनाकर टिकट बेचने का खुला प्रचार शुरू कर दिया है।
दलाल ने सभी स्टैंड्स के टिकट उपलब्ध होने और शत-प्रतिशत टिकट देने का दावा किया है।
टिकट के लिए पहले दलाल को ऑनलाइन पैसा भेजना होगा, जिसके बाद दलाल टिकट को सीधे ग्राहक की ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
लोगों का भरोसा जीतने के लिए ये दलाल उन्हें अन्य ग्राहकों का चैट और पेमेंट ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी दिखा रहे हैं, ताकि लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाएं।
अब देखना है की पुलिस क्या इन दलालों पर नकेल कस पाती है की नही? या फिर एक बार क्रिकेट प्रेमी ज्यादा पैसा देकर मैच देखेंगे?
