DELHI VIVEK VIHAR FIRE : AC में ब्लास्ट, 9 जिंदगियां राख! 

Date:

Delhi Vivek Vihar Fire: AC Blast—9 Lives Reduced to Ashes!

DELHI VIVEK VIHAR FIRE : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत B-13 में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। इमारत से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह हादसा सुबह करीब 3:45 बजे का है जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज ने सबको डरा दिया।

देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

हादसे के कारणों की प्राथमिक जांच कर रहे अधिकारियों और चश्मदीदों के मुताबिक गर्मी के कारण ओवरहीटिंग की वजह से AC में हुए इस ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई।

हालांकि सही कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया है और इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और शाहदरा के विधायक संजय गोयल विवेक विहार में घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर आगे की जांच और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related