AGRA WATERMELON MURDER NEWS: तरबूज तोड़ने पर तालिबानी सजा!

Date:

AGRA WATERMELON MURDER NEWS: ‘Taliban-style’ Punishment for Picking a Watermelon!

AGRA WATERMELON MURDER NEWS: आगरा जिले के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के गांव रंधीरपुरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के किशोर की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नरेश कुशवाहा का 13 वर्षीय बेटा छोटू शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गया था। देर शाम तक न लौटने पर छोटू की बहन भोला उसे खोजते हुए खेतों तक पहुंची।

वहां उसने खेत में छोटू का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पास ही एक थैली में तरबूज और एक चाकू भी पड़ा मिला।

हमलावरों ने उसके चेहरे पर इतने चाकू से वार किए कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। परिजनों के अनुसार, हमले में बच्चे की आंखें तक बाहर आ गई थी।

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया, गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोपी समुदाय विशेष के होने से तनाव और फैल गया जिसके बाद  परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक किशोर का शव नहीं उठने दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related