CG BUS ACCIDENT: सड़क किनारे पलटी बस, हादसे में 50 लोग घायल…… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BUS ACCIDENT: Bus Overturns on Roadside; 50 Injured in Accident

CG BUS ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए हैं, वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस में करीब 60 लोग सवार थे।

घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शुरुआती अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related