PARLIAMENT SESSION 2026: Mallikarjun Kharge launches a scathing attack on the Home Minister and the Prime Minister!
PARLIAMENT SESSION 2026: राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा चल रही है. विपक्ष इस बिल को लेकर सरकार पर हमलावर है तो वहीं सदन में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमारे गृह मंत्री अमित शाह दिखाई नहीं दे रहे हैं. वह छोटे-छोटे मुद्दों पर बोलते हैं, हर जगह जाते हैं, लेकिन यहां नहीं आ रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. आप गृह मंत्री हैं, कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपके पास है. दिल्ली में इतना कुछ हुआ, लेकिन आपने एक शब्द तक नहीं कहा. आपको खुलकर बोलना चाहिए था. कभी-कभी देश के हित में अपमान भी सहना पड़ता है.”
