CG CRIME NEWS: जनगणना ड्यूटी पर शिक्षक से मारपीट और बदसलूकी! 

Date:

CG CRIME NEWS: Teacher Assaulted and Mistreated While on Census Duty!

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा शनिवार सुबह करीब 10 बजे जनगणना कार्य के लिए गांव पहुंचे थे।

इसी दौरान मकान क्रमांक 141 के पास गांव के ही निर्मल सतनामी से उनका विवाद हो गया।

आरोपी ने बात सुनने के बजाय उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनका आईडी कार्ड भी फाड़ दिया।

घटना के बाद शिक्षक पंचायत भवन पहुंचे, जहां आरोपी ने सरपंच के सामने ही उनका कॉलर पकड़कर धमकी दी और देख लेने की बात कही।

शिक्षक दगौरी की ओर जाने लगे, तो आरोपी ने चुराघाट तक उनका पीछा किया।

पीड़ित शिक्षक ने पूरी घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना न सिर्फ चिंता का विषय है, बल्कि सरकारी कार्यों में बाधा भी मानी जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related