US vs. China: China Gives the Finger to American ‘Bullying’!
US VS CHINA: अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर व्यापारिक तनाव छिड़ता हुआ नजर आ रहा है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए देश की कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन न करने का आदेश दिया है।
बता दे की अमेरिका ने चीन स्थित एक कच्चे तेल टर्मिनल संचालक पर ईरानी कंपनियों से पेट्रोलियम उत्पाद आयात करने पर बैन लगा दिया और अन्य कंपनियों को भी चेतावनी दी कि अगर वे होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के लिए तेहरान को टैक्स देती हैं तो उन्हें भी इसी तरह के परिणाम भुगतने होंगे।
चीन ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर अपने “ब्लॉकिंग स्टैच्यूट” का इस्तेमाल किया, जो विदेशी कानूनों के प्रभाव को अपने देश में निष्प्रभावी करने के लिए बनाया गया है।
इस आदेश के तहत घरेलू कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों को नजरअंदाज करने को कहा गया है।
इस आदेश से जिन कंपनियों को सुरक्षा दी गई है, उनमें हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियान) रिफाइनिंग कंपनी लिमिटेड, शेडोंग शौगुआंग लुकिंग पेट्रोकेमिकल कंपनी लिमिटेड, शेडोंग जिनचेंग पेट्रोकेमिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड, हेबेई शिनहाई केमिकल ग्रुप कंपनी लिमिटेड और शेडोंग शेंगशिंग केमिकल कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।
चीन ने कहा कि इससे सामान्य अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियों पर गलत असर पड़ रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है।
