CM SAI ORDER : Safety alert issued on water sports across Chhattisgarh
रायपुर। जबलपुर के दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को हिला दिया, और अब छत्तीसगढ़ में सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने वाटर स्पोर्ट्स और बोटिंग गतिविधियों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है।
सीएम ने साफ शब्दों में कह दिया है कि सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। सभी जिलों में तुरंत सेफ्टी ऑडिट कराने, तय SOP का कड़ाई से पालन कराने और लाइफ जैकेट से लेकर रेस्क्यू इक्विपमेंट तक हर चीज एक्टिव रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सीएम ने यह भी साफ कर दिया कि जहां भी लापरवाही मिली, वहां जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई होगी। कलेक्टरों को लगातार मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर हादसे में 9 मौतों के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही।

