PRASAR BHARATI CHAIRMAN : Prasoon Joshi gets a big chair!
रायपुर डेस्क। देश के मशहूर गीतकार और लेखक Prasoon Joshi को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें Prasar Bharati का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। अपने शब्दों और सोच से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसून जोशी अब देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारण संस्थान की कमान संभालेंगे।
इस नियुक्ति के बाद मीडिया, कला और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती कंटेंट, विजन और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ सकता है।

