RAPE MURDER CASE : 4 साल की मासूम… 65 साल का दरिंदा, फिर जो हुआ, देश सन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAPE MURDER CASE : 4-year-old innocent girl… 65-year-old brutal, what happened next stunned the country.

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र के Pune से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 4 साल की मासूम बच्ची को खाने का लालच देकर ले जाने, उसके साथ दरिंदगी करने और फिर हत्या करने के आरोप में 65 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की, CCTV में वह आरोपी के साथ जाती दिखी और इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और फिर Mumbai-Bengaluru Highway जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को भरोसा देना पड़ा कि 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी और केस को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related