CG LETTER POLITICS: डॉ. महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Letter Politics: Dr. Mahant writes to the Governor!

 

 

CG LETTER POLITICS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों को आयुष विश्वविद्यालय के नियंत्रण से हटाकर निजी विश्वविद्यालयों को सौंपने को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

डॉ. महंत ने कहा कि यह फैसला व्यापक जनहित और प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

डॉ. महंत ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा सीधे प्रदेश के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य व्यवस्था के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए इससे संबंधित किसी भी निर्णय में जनहित, पारदर्शिता और विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि निजीकरण के बाद उच्च शिक्षा की लागत बढ़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों पर पड़ेगा। उनके मुताबिक, इससे ऐसे विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related