RAJASTHAN ELECTION: BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ एक ही वोट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJASTHAN ELECTION: BJP candidate received only one vote!

 

 

RAJASTHAN ELECTION: राजस्थान के परबतसर नगर पालिका चुनाव में BJP के उम्मीदवार कैलाश चंद को महज एक वोट मिला है.

मजेदार बात यह है कि जिस वार्ड से वह चुनाव लड़ रहे थे, वहां वे खुद वोटर ही नहीं थे.

मामला परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 का है. यहां कांग्रेस की हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है. निर्दलीय उम्मीदवार रसीद खां को 195 वोट मिले. वहीं बीजेपी के कैलाश चंद के खाते में सिर्फ एक वोट आया है.

अब कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा समझते हैं. कैलाशचंद असल में वार्ड नंबर 12 के मतदाता हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें वार्ड नंबर 13 से मैदान में उतारा था. स्थानीय जानकारी के मुताबिक, वार्ड 13 में पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहा था.

ऐसे में पार्टी ने कैलाश चंद को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया. पार्टी का आदेश पाते ही उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया. नतीजा आया तो खाते में सिर्फ एक वोट था.

यहां कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 376 वोट के मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी 375 वोट पीछे रहे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भी उनसे 194 वोट आगे निकल गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related