BIG BREAKING : Judge commits suicide
रायपुर। राजधानी Delhi से देर रात एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। न्यायिक सेवा में तैनात 30 वर्षीय Aman Kumar Sharma अपने घर में मृत पाए गए। परिवार ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अमन कुमार शर्मा पंखे से लटके मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
Karkardooma Court में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद पर तैनात अमन शर्मा की मौत से न्यायिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।
