CG RATION SHOP : ग्रामीणों ने राशन दुकान के संचालक को बनाया बंधक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Ration Shop: Villagers Hold Ration Shop Operator Hostage!

CG RATION SHOP : सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में महीनों से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान के संचालक को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गुस्सायें ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकान का कोई तय समय नहीं है और पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिला।

वे लगातार सुबह 4 बजे से दुकान के बाहर राशन के लिए लाइन में लग रहे है, लेकिन उनके हक का चावल तक नहीं मिल पा रहा।

ऐसे में ग्रामीणों का सब्र टूट गया और ग्रामीणों ने संचालक हरिंद्र प्रसाद राजवाड़े को ही बंधक बना लिया।

अब बड़ा सवाल यही है, क्या ग्रामीणों को उनका हक मिल पाएगा या फिर यह गुस्सा किसी बड़े आंदोलन का रूप लेगा ? ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related