CG EARTHQUAKE: Chaos Erupts as Tremors Strike for the Third Time Within 36 Hours!
CG EARTHQUAKE: छत्तीसगढ़ में लगातार भूकंप के झटकों से लोग दहशत में है। ताजा मामला गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र का है जहां एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
दोपहर करीब 2:20 बजे अचानक धरती हल्की कांपी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए।
बता दे की पिछले 36 घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब इस क्षेत्र में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।
कम तीव्रता के झटके आमतौर पर किसी बड़े नुकसान का कारण नहीं बनते, लेकिन बार-बार एक ही क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां भूगर्भीय हलचल का संकेत हो सकती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार झटकों के कारण बच्चे और बुजुर्ग में मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बीच, क्षेत्र में बार-बार हो रहे झटकों ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या यह किसी बड़े भूगर्भीय परिवर्तन का संकेत है या सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा।

