ED RAID: अब बिलासपुर में ED की दबिश, सराफा कारोबारी के बही-खाते खंगाल रही ED! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ED RAID: Now the ED Raids Bilaspur; Agency Scrutinizes Jeweler’s Account Books!

ED RAID: छत्तीसगढ़ में ED की लगातार कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। अब दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी ED की टीम ने दबिश दी है।

शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।

विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है।

2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है ।

बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

हालांकि ईडी की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related