CG CONGRESS NEWS: Senior Congress Leader Passes Away Suddenly; Breathes His Last at Sanjeevani!
CG CONGRESS NEWS: छत्तीसगढ़ की राजनीति के एक अनुभवी स्तंभ और रायगढ़ जिले के कद्दावर कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा का संजीवनी हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत कैलाश शर्मा जी का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम कापू ले जाया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे कापू (गृह निवास) में किया जाएगा, जहाँ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

