DULHA DULHAN NEWS: लड़खड़ाते दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता, हर्जाने को लेकर विवाद! 

Date:

DULHA DULHAN NEWS:  Bride Calls Off Wedding After Seeing Stumbling Groom; Dispute Over Compensation!

DULHA DULHAN NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कसडोल में दूल्हा नशे की हालत में बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल को कोरमी निवासी राजू मांडले की शादी कसडोल की सुनीता से तय हुई थी और  दूल्हा अपने परिजनों और दोस्तों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा।

लेकिन जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए दूल्हे को गाड़ी से उतारा गया, वह नशे में लड़खड़ाने लगा।

जब यह बात दुल्हन तक पहुंची, तो उसने बिना देर किए शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन नहीं बिता सकती।

दुल्हन के इस फैसले का परिवार ने भी समर्थन किया, जिसके बाद शादी वहीं रद्द कर दी गई।

लड़के पक्ष का आरोप है कि दूल्हे, उसके पिता और कुछ रिश्तेदारों को रोककर रखा गया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की गई।

वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि उन्होंने किसी को बंधक नहीं बनाया, बल्कि सामाजिक बैठक के जरिए खर्च की भरपाई को लेकर बातचीत चल रही थी।

घटना की जानकारी मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, किसी को बंधक नहीं बनाया गया था और लोग वहीं रुके हुए थे।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझाइश कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related