ETHANOL FUEL: Government’s Draft Notification—Now 85% Ethanol in Petrol!
ETHANOL FUEL : देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए मोदी सरकार ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पेट्रोल में ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिलाने के नियमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।
अगर यह लागू होता है, तो आने वाले समय में गाड़ियां पूरी तरह एथेनॉल से चलेंगी।
ड्राफ्ट नियमों में E85 फ्यूल को शामिल करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें पेट्रोल में 85 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जाएगा।
इसके अलावा E100 का भी प्रस्ताव है, यानी गाड़ियां पूरी तरह एथेनॉल पर चल सकेंगी।
यह बदलाव भारत के फ्यूल सिस्टम में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
सरकार का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादों के आयात को कम करना है. ज्यादा एथेनॉल मिलाने से कच्चे तेल की जरूरत घटेगी, जिससे देश को आर्थिक फायदा होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
अगर ये नियम लागू होते हैं, तो गाड़ियों में भी बदलाव जरूरी होगा, ताकि वे हाई एथेनॉल ब्लेंड पर सही तरीके से चल सकें।
अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल लागू किये जाने से क्या महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को इससे असल राहत मिलेगी, या फिर पेट्रोल के दाम जस के तस रहेंगे???

