ASSAM EXIT POLL : Big indication in exit poll
नई दिल्ली। असम चुनाव के नतीजे आने से पहले ही एग्जिट पोल ने सियासी तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है। Axis My India के सर्वे के मुताबिक इस बार भी बीजेपी बाजी मारती दिख रही है।
अनुमान है कि बीजेपी 88 से 100 सीटें जीत सकती है, यानी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 24 से 36 सीटों पर सिमटने का अनुमान है।
अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो असम में बीजेपी की हैट्रिक तय मानी जा रही है।
अब सबकी नजर 4 मई पर टिकी है क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे या रिजल्ट में कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।

