DURG LADY HEAD CONSTABLE: लेडी हेड कॉन्स्टेबल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप! 

Date:

Durg Lady Head Constable: Woman Levels Serious Allegations Against Lady Head Constable!

DURG LADY HEAD CONSTABLE: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लेडी हेड कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीड़ित महिला ने महिला हेड कॉन्स्टेबल लता सुमन साहू पर  बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें कथित तौर पर महिला और पुलिसकर्मी के बीच झगड़ा दिखाई दे रहा है।

जया गाड़े नाम की महिला ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सहेली ज्वेलर्स में पहले गहनों का ऑर्डर दिया था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया और करीब 50 हजार रुपये की वापसी मांगी।

आरोप है कि दुकान संचालक ने पैसे देने से इनकार कर पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

महिला का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने सार्वजनिक रूप से उसके कपड़े फाड़े ,मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया, थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचा। इस दौरान महिला और उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पेट की सर्जरी हो चुकी है, इसके बावजूद उसी स्थान पर लात मारी गई।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया।

सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी नवीन राजपूत पर भी पक्षपात का आरोप लगाया गया है।

महिला ने दुर्ग के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM EXIT POLL : असम एग्जिट पोल में बड़ा संकेत

ASSAM EXIT POLL : Big indication in exit poll नई...

KERALAM EXIT POLL : केरलम में खेल पलटा!

KERALAM EXIT POLL : The game has turned in...

PUDUCHERRY EXIT POLL : एग्जिट पोल में रंगास्वामी आगे …

PUDUCHERRY EXIT POLL : Rangaswamy ahead in exit polls... नई...

TAMIL NADU EXIT POLL : तमिलनाडु में नया गेम!

TAMIL NADU EXIT POLL : Who will win in...