RAIPUR RAID : सीक्रेट रेड में 3 नाबालिग बच्चियां मिलीं, तुरंत रेस्क्यू…

Date:

RAIPUR RAID : 3 minor girls found in secret raid, rescued immediately…

रायपुर. रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीरगांव के एक ईंट भट्ठे में छोटे-छोटे बच्चों से मजदूरी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया।

पहले टीम ने मौके की रेकी की, फिर आज सुबह करीब 6 बजे अचानक छापा मारा गया। रेड के दौरान वहां तीन नाबालिग बच्चियां काम करते हुए मिलीं, जिनकी उम्र 14 साल से भी कम है।

टीम ने बिना देर किए तीनों बच्चियों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला। अब उनका रेस्क्यू हो चुका है और उन्हें सुरक्षित माहौल, पढ़ाई और बेहतर भविष्य देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पूरे मामले में अब बाल श्रम निषेध कानून, किशोर न्याय अधिनियम समेत कई धाराओं में कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। साफ कर दिया गया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने ये भी कहा है कि बाल श्रम के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यानी अब ऐसे मामलों में सख्ती और बढ़ने वाली है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related