PM MODI : पीएम मोदी का सीधा वार, TMC नेताओं को सरेंडर की चेतावनी

Date:

PM MODI : PM Modi’s direct attack, warning TMC leaders to surrender

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया की रैली से ऐसा बयान दिया, जिसने सियासत में हलचल मचा दी है। मोदी ने सीधे TMC नेताओं और कथित गुंडों को चेतावनी दे दी 29 अप्रैल तक सरेंडर कर दो, वरना 4 मई के बाद किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

रैली में मोदी पूरी तरह आक्रामक मूड में दिखे। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को ‘जंगलराज’ बताते हुए कहा कि पिछले 15 साल में बंगाल में डर और भ्रष्टाचार का माहौल बनाया गया है। लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार BJP सरकार तय है।

मोदी ने शिक्षक भर्ती घोटाले से लेकर ‘कटमनी’ तक हर मुद्दे पर TMC को घेरा। उनका कहना था कि बिना पैसे दिए बंगाल में कोई काम नहीं होता और इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

रैली में बड़े-बड़े वादे भी किए गए। महिलाओं को सालाना 36 हजार रुपये देने की बात कही गई, किसानों के लिए सम्मान निधि बढ़ाकर 9 हजार करने का ऐलान किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा और मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया गया।

आदिवासी इलाके में रैली करते हुए मोदी ने आदिवासी कार्ड भी खेला और कहा कि BJP ने ही देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति दी है। वहीं उद्योगों को लेकर कहा कि TMC के ‘सिंडिकेट राज’ की वजह से निवेश नहीं आ पा रहा।

कुल मिलाकर, इस रैली में मोदी ने साफ संकेत दे दिया कि बंगाल में चुनाव अब पूरी तरह हाई वोल्टेज मोड में आ चुका है और आने वाले दिनों में बयानबाजी और तेज होने वाली है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related