CG Crime News: Police Thwart Drug Smuggler’s Plot; Youth Arrested.
CG Crime News: रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक युवक को मेडिसाइन अस्पताल के पास चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 7 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सौरव ठाकुर के रूप में हुई है।
न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक इलाके में चिट्टा बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है की वह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था?
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

