VEDANTA PLANT CONTROVERSY : FIR filed on Vedanta accident, now big personalities are surrounded!
रायपुर। रायपुर में वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर मामला अब गरमा गया है। इस बड़े हादसे में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित 19 लोगों पर FIR दर्ज हो चुकी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ कहा कि केस दर्ज हो गया है और यह बहुत बड़ी दुर्घटना है।
इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर FIR सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुराने हादसों का जिक्र करते हुए सीधा आरोप लगाया कि कंपनी मालिकों और ठेकेदारों को बचाया जा रहा है।
विजय शर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि FIR ऑनलाइन होती है, लिंक देखकर कोई भी चेक कर सकता है। इसी बीच उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना देश के लिए जरूरी कदम है।
बस्तर को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया कि अब पूरा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और विकास गांव-गांव तक पहुंचेगा। वहीं बंगाल दौरे से लौटे शर्मा ने दावा किया कि इस बार जनता TMC को जवाब देगी और वहां बीजेपी सरकार बनेगी।

