CG Teacher Suspension News: Video goes viral on social media; inebriated teacher suspended!
CG TEACHER SUSPENSION NEWS: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्कूल खुलने के साथ ही एक हेडमास्टर की शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
रामानुजनगर विकासखंड के साल्ही गांव के शासकीय प्राथमिक शाला खोरखोरीपारा के हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई थी।

ये पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राइमरी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार (9 जुलाई) को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे।
स्कूल में वे बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे स्कूल पहुंच गए।
ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए। जब ग्रामीणों ने कहा कि आप स्कूल के हेडमास्टर हैं. आप स्कूल शराब के नशे में आए हैं. बच्चों पर इसका बुरा असर होगा.
इस पर हेडमास्टर ने कहा मुझसे फालतू बात नहीं करना इसी बीच ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेज देंगे तो गाली-गलौज करते हुए कहा, पटककर मारूंगा.
ग्रामीणों ने नशे की हालत में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह का जमीन पर लेटे हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है।
