Mahadev Betting Case: Major ED action; assets worth ₹940 crore attached!
MAHADEV BETTING CASE: महादेव सट्टा एप मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 940 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है.
जानकारी के मुताबिक ये प्रॉपर्टी कारोबारी विकास गर्ग और उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित हैं.
ED ने जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की है, उसमें कई महंगी आवासीय प्रॉपर्टी, जमीन, कंपनियों के शेयर और कई वित्तीय निवेश शामिल हैं. इसके साथ ही अटैच की गई संपत्तियों में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से अर्जित संपत्ति भी शामिल है.
जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और फाइनेंशियल रिकॉर्ड को आधार बनाया गया. महादेव सट्टा एप और स्काई एक्सचेंज से जुड़ा नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था.
ED की जांच के अनुसार पैनल सिस्टम के माध्यम से देशभर में इसका विस्तार किया गया. दावा किया गया है कि हर महीने इससे 450 करोड़ रुपये की कमाई की जा रही थी.
इसके साथ ही जांच में सामने आया कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से कमाए पैसे को वैध दिखाने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया. पैसों का वास्तविक स्त्रोत को छिपाया गया.
प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अभी तक सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं.
वहीं, रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं. अब तक इस मामले में 3800 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है.
