CG Viral Video: BJP MLA Shakuntala Porte said, “If it were up to me, I would make the entire region alcohol-free!”
CG VIRAL VIDEO: छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला पोर्ते का वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में विधायक शकुंतला पोर्ते शराब बंदी को लेकर अपनी प्रतिक्रियां दी है।
प्रदेश में शराबबंदी को लेकर विधायक पोर्ते ने कहा कि दि उनके हाथ में निर्णय होता तो वह पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराबमुक्त बना देतीं। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी कोलेकर चर्चा तेज हो गई है।
विधायक शकुंंतला पोर्ते ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन समाज और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से नशे से दूरी बनाने की अपील की।
शकुंतला पोर्ते ने कहा कि मेरा बस चले तो पूरे विधानसभा को शराब मुक्त कर दूं। पोर्ते ने कहा कि एक व्यक्ति शराब न पीए, एक व्यक्ति गलत चीजें न करें और हमारा विधानसभा और तेजी से आगे बढ़े। वीडियो नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान का बताया जा रहा है।
