BRIJMOHAN AGRAWAL ANGERED: ट्रैफिक व्यवस्था पर भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BRIJMOHAN AGRAWAL ANGERED: MP Brijmohan Agrawal furious over traffic management!

 

 

BRIJMOHAN AGRAWAL ANGERED: राजधानी रायपुर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ट्रैफिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।”

बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में ट्रैफिक व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों से शहर में जाम की समस्या दूर करने और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह बैठक रायपुर कलेक्टर और ग्रामीण एसपी श्वेता सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गई थी।

बैठक में बृजमोहन ने कहा कि, जिस एरिया में ट्रैफिक जाम होता है, वहां थानों के पुलिस जवान बाहर ही नहीं निकलते हैं। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने का उदाहरण देते हुए कहा कि, उस जगह पर आए दिन जाम लगा रहता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related