RAHUL GANDHI SPEECH : महिला बिल पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP को बताया ‘कायर’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI SPEECH : Rahul Gandhi’s big statement on women’s bill, calls BJP ‘coward’

रायपुर। लोकसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर बोलने खड़े हुए, लेकिन उनका भाषण सीधा BJP पर हमले में बदल गया।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि ये कोई महिला सशक्तिकरण वाला बिल नहीं है, बल्कि सत्ता बचाने का प्लान है। उन्होंने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि “कायरों की तरह सेना और देश के पीछे छिपना बंद करो।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के चुनावी नक्शे को बदलना चाहती है और इस बिल के जरिए SC, ST और OBC के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

स्पीकर ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा कि सिर्फ बिल पर बात करें, लेकिन राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे।”

संसद में इस बयान के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया और सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related