CG Crime News: Major Action by ACB—Sarpanch Arrested for Accepting Bribe
CG Crime News : राज्य में लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेमचा के सरपंच देवेंद्र चंद्राकर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता की जमीन से जुड़े बेजा कब्जा मामले में पंचायत प्रस्ताव देने के एवज में सरपंच देवेंद्र चंद्राकर ने कार्य को करने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी, जिसके बाद ट्रैप प्लान तैयार किया और मौके पर पहुंचकर सरपंच को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच को पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
ACB अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
ACB की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है और शिकायत करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है।

