Bhilai Nursing Student Murder: Nursing student murdered after intruder enters PG accommodation!
BHILAI NURSING STUDENT MURDER: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा खुशी साहू की अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर हत्या कर दी।
घटना के समय उसकी सहेली बाथरूम में थी। बाहर आने पर उसने खुशी को खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल मकान मालिक को सूचना दी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
मृतक स्टूडेंट की पहचान खुशी साहू (19) के रूप में हुई है। वह बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी।
करीब एक महीने पहले ही वह भिलाई आई थी और यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उसने वैशाली नगर के एक कैफे में नौकरी भी जॉइन कर रखी थी।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह से 12 बजे के बीच सहेली बाथरूम में नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। व्यक्तिगत रंजिश, परिचित की भूमिका या अन्य किसी कारण से वारदात हुई है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
