CG CENSUS 2027 : पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प, 1 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CENSUS 2027 : Online self-enumeration option for the first time, door-to-door teams to begin May 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना का बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार प्रक्रिया पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना की शुरुआत हो रही है।

16 अप्रैल से लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे, जिसे स्व-गणना कहा जा रहा है। इसके लिए एक पोर्टल जारी किया गया है, जहां जानकारी भरने के बाद एक SE ID जनरेट होगी। यही ID बाद में घर आने वाले प्रगणक को दिखानी होगी।

अगर आप खुद जानकारी नहीं भरते, तो भी चिंता की बात नहीं है। 1 मई से 30 मई तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर सारी जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान मकान, परिवार और सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे।

सरकार का कहना है कि यह सारी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका इस्तेमाल सिर्फ योजनाएं बनाने के लिए किया जाएगा, न कि टैक्स या किसी जांच के लिए।

पूरे राज्य में इस काम के लिए 62 हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 33 जिलों, हजारों गांवों और शहरों में यह प्रक्रिया चलेगी।

इसके साथ ही आम लोगों की मदद के लिए 1855 टोल फ्री नंबर भी शुरू किया जा रहा है, जहां जनगणना से जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related