YAMUNA BOAT ACCIDENT : Boat capsizes in Yamuna, 10 dead
रायपुर डेस्क। यूपी के Mathura में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। Yamuna River में 30 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई और अफरा-तफरी मच गई।
लुधियाना से आए श्रद्धालु वृंदावन घूमने निकले थे, लेकिन केसी घाट के पास तेज हवा और ओवरलोड की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाव पैंटून पुल से टकराई और सीधे नदी में पलट गई।
अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी तुरंत पहुंचे। एनडीआरएफ और सेना की टीम को भी लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजा जा सके।
Yogi Adityanath ने भी हादसे पर संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत-बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का इलाज मुफ्त में कराया जा रहा है।
फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर किसी की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी है।

