CG NEWS : मारपीट से भड़का तनाव, रैली के बाद आगजनी

Date:

CG NEWS : Tension flared up due to fighting, arson after rally

सरगुजा. सरगुजा के डूमरडीह में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। कार और ऑटो की हल्की टक्कर से शुरू हुआ विवाद अब सांप्रदायिक तनाव में बदल चुका है।

बताया जा रहा है कि पहले ऑटो और कार की टक्कर के बाद कहासुनी हुई। इसके बाद मामला तब और बिगड़ गया जब कुछ लोग फार्म हाउस में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना के बाद गांव में माहौल गर्म हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अगले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाली और गुस्से में आकर ऑटो और गुमटी में आग लगा दी। एक बस में भी तोड़फोड़ की गई।

दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज हुई है और पुलिस ने दूसरे मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related