IITIAN BABA MARRIAGE : महाकुंभ में वायरल बाबा ने चुपचाप की शादी, इंजीनियर बनी दुल्हन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IITIAN BABA MARRIAGE : Viral Baba secretly marries at Mahakumbh, engineer becomes bride

नई दिल्ली। महाकुंभ में “IITian बाबा” के नाम से वायरल हुए अभय सिंह ने अब अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। बाबा ने चुपचाप शादी रचा ली है, वो भी एक इंजीनियर लड़की से।

जानकारी के मुताबिक, अभय सिंह ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी की और फिर 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी के बाद दोनों हिमाचल में ही रुके रहे और अब अभय अपनी पत्नी के साथ हरियाणा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया।

अभय सिंह की पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और खुद इंजीनियर हैं। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतीका का कहना है कि उन्हें अभय का सादा और सच्चा स्वभाव पसंद आया और अब वे भी उनके साथ सनातन के लिए काम करेंगी।

अभय सिंह वही शख्स हैं जो प्रयागराज महाकुंभ में अपने अनोखे अंदाज और IIT बैकग्राउंड की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए थे। अब उनकी शादी की खबर फिर से चर्चा में आ गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related